फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से पीडब्लूडी के मेठ की मौत

विज्ञापन
भागा
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सिंधीताली के समीप रविवार की भोर में चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीडब्लूडी में मेठ के पद पर कार्यरत रामभरोस (35) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिंधीताली निवासी रामभरोस पुत्र कन्हैयालाल पीडब्लूडी में मेठ था। वह प्रतिदिन सुबह टहलने निकलता था। रविवार की भोर में सिंधीताली ओवरब्रिज के समीप टहलने गया था। भोर में पांच बजे टहलकर वह वापस लौट रहा था। वह हाइवे पार करने लगा तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते वाहन चालक वाहन लेकर भाग गया। युवक के मौत की खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। इससे सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति हो गई। रामभरोस के परिवार के लोग भी सड़क पर पहुंच गए और रोते रोते हाल बेहाल हो गया। सूचना पाकर पीडब्लूडी के अधिकारी भी पहुंच गए और परिवार वालों को ढांढस बंधाया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामभरोस तीन बच्चों का पिता था। अंकित पांच, अनिकेत सात और पुत्री विद्या चार वर्ष की तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा था। पत्नी रिंकी भी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें