फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 प्रावि में हैंडंपंप खराब, बच्चे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदवा (चंदौली)। बरहनी विकास खंड क्षेत्र के अट्ठासी परिषदीय विद्यालयों में लगे हैंडपंप काफी दिनों से खराब हैं। कुछ हैंडपंपों से तो दूषित पानी के साथ-साथ कीड़े भी गिर रहे हैं। इससे स्कूल में पढ़ने आने वाले बच्चों को पीने के पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यालयों में बच्चे जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसे लेकर अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है ।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहनी से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो पैरों तले जमीन खिसकती नजर आ रही है। बरहनी विकास खण्ड क्षेत्र में 109 प्राथमिक और 54 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें से 64 प्राथमिक और 24 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगे हैंडपंप खराब चल रहे हैं । विद्यालय प्रबंधन की शिकायतों के बाद भी खराब हैंडपंपों की मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। जिसे लेकर बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बिगड़े हैंडपंपों को लेकर ही कुछ दिनों पूर्व प्राथमिक विद्यालय धीना में बच्चों ने प्रदर्शन भी किया था। बीआरसी बरहनी से प्राप्त आंकड़े के अनुसार प्राथमिक विद्यालय तलास पुर ,धीना ,घोसवा, खझरा, खरखोली ,खेदाई नारायनपुर, इमिलिया, बकौड़ी, बरिला, बरडीहा बगही ,कम्हरिया, कोदई , ककरही, काजीपुर , कुआं सहित 64 प्राथमिक विद्यालयों के हैंडपंप खराब चल रहे हैं। अगर कुछ हैंडपंपों में पानी आ भी रहा है तो पीने योग्य नहीं है। प्राथमिक विद्यालय अरंगी में तो हैंडपंप से पानी के साथ कीड़े भी गिर रहे हैं। इसी तरह ब्लॉक के 54 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहनी, जेवरियाबाद, भरहुलिया, मरुई, अरंगी , बगही, अदसड, ककरैत, डिग्गी, छतेम, नेवादा सहित कुल 24 विद्यालयों के हैंडपंप खराब चल रहे हैं। प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रजापति, डॉ. संजय सिंह , हरदेव सिंह, अनिल सिंह का कहना है कि बिगड़े हैंडपंपों की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ साथ विकास खंड कार्यालय में भी कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी बरहनी प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार खंड विकास कार्यालय और जल निगम विभाग को चिट्ठी भेजी गई लेकिन हैंडपंपों की मरम्मत नहीं हो पाई। जिसका दंश नौनिहालों को भुगतना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें