फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रवास में मुख्य निगाह स्वास्थ्य व राजस्व पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिले के नोडल प्रभारी व शासन के विशेष सचिव आज आएंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण व विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास के मसले पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी मातहतों के साथ बैठक कर उन्हें पूरी तैयारी करने का निर्देंश दिया है। वे कहां-कहां निरीक्षण करेंगे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के देवदूत के रुप में विशेष सचिव अनुराग श्रीवास्तव यहां आ रहे हैं। वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिले में विकास कार्य कर रही कार्यदाई संस्थाओं के साथ उनके एक कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। इसमें सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन सभी कार्यों में इस्टीमेट आदि का निरीक्षण कार्यदाई संस्था के इंजिनियर ही नहीं अपितु दूसरेे विभाग के इंजिनियर साथ में रहेगें वे जांच करेंगे। इसके साथ ही पहले दिन सायं काल में किसी एक थाने का निरीक्षण व तहसील के साथ ही जिला चिकित्सालय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया जाना है। इसके कारण हर तहसीलों पर साफ-सफाई कि व्यवस्था के साथ रिकार्ड को सुधारने की कोशिश की जा रही है। दूसरे दिन के सुबह स्थानीय निकाय, विकास खंड का निरीक्षण किया जाना है। जबकि तहसील दिवस में एक वर्ष से पड़े प्रार्थना पत्रों के निस्तारण व लंबित मामलों की जांच की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी हेमंत कुुमार ने मंगलवार को पूरे अधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें