फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं बदला जला ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र महुंजी गांव में लगा 63 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिन से जला है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
बरहनी विकास खंड के महुंजी गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जो पिछले तीन दिन से फुंका पड़ा है। जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। एक सप्ताह पूर्व उक्त ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से दो खूंटियां जल गई थी। जिससे एक खूंटी से पूरे गांव की आपूर्ति हो रही थी। लेकिन ट्रांसफार्मर अधिक लोड होने जवाब दे गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिया। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर को बदलने की जरूरत नहीं समझी गई। जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीण श्रवण सिंह, राम नगीना गुप्ता, ध्रुव सिंह, योगेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, लाल बहादुर सिंह आदि का कहना है कि सीएम के फरमान के बाद भी बिजली विभाग द्वारा चौबीस घंटे के उक्त ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया। विभागीय लोग मुख्यमंत्री आदेश का खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें