फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ओपीडी में पहली बार पहुंचे 1400 मरीज, पर्चा काउंटर पर लगी लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम में बदलाव की वजह से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार के शिकार हो रहे हैं। यही वजह है कि मंगलवार को पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा 1400 मरीज पहुंचे। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब एक घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद लोगों को पर्चा मिल पाया।
विज्ञापन


चंदौली स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह 8 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने का समय है, लेकिन इसके पहले ही लंबी कतार लग जाती है। मंगलवार को 1400 मरीज ओपीडी में पहुंचे। करीब एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद लोगों को पर्चा मिल पाया। इसके बाद ओपीडी में लोगों को घंटाें इंतजार करना पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम, बुखार, मलेरिया और सांस के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा रही।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. सजय कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के समय शरीर के तापमान में भी बदलाव होता है। इससे लोग बीमार होने लगते हैं। रात में सर्दी और दिन में गर्मी होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में रात में सोने से पहले गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। एसी, कूलर और पंखा चलाने से बचें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें