फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 1.40 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी गांव के पास बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन युवकों ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट को मार पीटकर 1.40 लाख रुपये और उसकी बाइक लूटकर भाग गए। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर दी है। लूट की सूचना पर मौके पर पुलिस ने जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन

पीड़ित एजेंट प्रतीक सिंह ने बताया कि जेवरियाबाद और महुंजी गांव से 1.40 लाख रुपये बैग में लेकर बाइक से सैयदराजा जा रहे थे। रास्ते में बरहनी गांव से कुछ दूरी पर उन्हें एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोका और मार पीटकर बैग में रखे 1.40 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल फोन और बाइक लूटकर अमड़ा की तरफ भाग निकले। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल में जुट गई। सूचना पर एएसपी अनंत चंद्रशेखर और सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। साथ ही एजेंट से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने औरइया पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी। एएसपी अनंत चंद्रशेखर का कहना है कि सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्दी ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें