फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थी सिर्फ एक निगरानी में 14 लोग

Thu, 19 Mar 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय जनता इंटर कालेज बबुरा धीना के परीक्षा केंद्र पर बुधवार को द्वितीय पाली में इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण विषय की परीक्षा में एक परीक्षार्थी की निगरानी के लिए कुल चौदह कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा परिषद के बोर्ड परीक्षा के इंटर की फल एवं खाद्य संरक्षण विषय के द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा बुधवार की शाम हुई। इस परीक्षा में केंद्र पर केवल दो छात्रों को शामिल होना था, लेकिन उनमें से एक के अनुपस्थित रहने के कारण मात्र एक परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलत हुआ।

एक छात्र की परीक्षा लेने के लिए दो कक्ष निरीक्षक, दो सचल दल, एक अवमोचक, एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक, एक केंद्र व्यवस्थापक,  एक बाबू सहित चार परिचारकों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


इस प्रकार एक परीक्षार्थी की परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल चौदह लोगों को लगना पड़ा। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक अनुपम राय ने बताया कि यदि यह भी परीक्षार्थी नहीं आता, तब भी इतने लोगों को पूरे समय तक ड्यूटी करनी पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें