फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर सहित मिले 14 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले दस दिनों से लगातार ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों से अधिक रही। रविवार को 14 लोगों रिपोर्ट पाजिटिव आई, जबकि सात लोगों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए। इसकी पुुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

रविवार को मिली रिपोर्ट में चार महिला, दस पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक रेलकर्मी, एक बैंक का लिपिक, एक पशु आहार दुकानदार, एक गृहणी, एक अध्यापक, एक प्राचार्य, एक चिकित्साकर्मी, एक चिकित्सक, तीन प्राइवेट जॉबकर्मी और दो छात्र हैं। संक्रमितों में चहनियां के तीन, चंदौली ग्रामीण क्षेत्र के एक और नगरीय क्षेत्र का एक, तीन नियामताबाद, छह पीडीडीयू नगर के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में रविवार को कुल 1085 नमूने एकत्र किए गए। वहीं आज सात व्यक्ति स्वस्थ्य हुए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4158 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 158 है, जबकि 3952 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 48 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें