फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी सहित 14 मिले नए संक्रमित, 15 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को 15 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए, वहीं बैंक कर्मी सहित 14 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह जिले में एक्टिव केस की संख्या 157 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
विज्ञापन

सोमवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में पांच महिला और नौ पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में एक पुलिसकर्मी, एक बैंक का लिपिक, एक अध्यापक, तीन गृहणी, एक मजदूर, दो प्राईवेट जॉबकर्मी और चार छात्र हैं। संक्रमित जिले में दो बरहनी ब्लाक के, छह चंदौली नगर, एक धानापुर, एक नियामताबाद, दो पीडीडीयू नगर और दो सकलडीहा के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में कोरोना जॉच के लिए 1645 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं सोमवार को 15 व्यक्ति स्वस्थ हुए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4172 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 157 है, जबकि 3967 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 48 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें