चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1389 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं।
सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गरीब मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इसमें कुल 1389 मरीज का इलाज किया गया। इसमें 578 पुरुष, 598 महिला और 213 बच्चे शामिल रहे। ब्लड प्रेशर के 43, फीवर के 123 व शुगर के 120 मरीज आए। मलेरिया के 107 मरीज संदिग्ध मिले। हालांकि जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।