चंदौली। जिले के दो शहरी और 21 ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1376 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने दवाएं दीं। सबसे ज्यादा 286 त्वचा से संबंधित बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंचे।
सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में गरीब मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। आरोग्य मेले में 1376 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें 593 पुरुष, 528 महिला, 255 बच्चे शामिल हैं। त्वचा रोग के 286, ब्लड प्रेशर के 71, फीवर के 62, शूगर के 96, गैस्ट्रो 171 मरीज पहुंचे। उधर, शिकारगंज क्षेत्र के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर कला और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़हुआ दक्षिणी पर आयोजित आरोग्य मेले में बुखार, खुजली, पीलिया, फंगल इन्फेक्शन, पेट दर्द सहित अन्य बीमारियों से परेशान मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा के अनुसार रामपुर कला नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर 101, मुड़हुआ दक्षिणी स्वास्थ्य केंद्र पर 103, चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 121 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान डॉ. विजय कुमार वर्मा, डॉ. अवनीश आदि मौजूद रहे।