फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वैदिक रीति-रिवाज से 133 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

विज्ञापन
चकिया में वर-वधू को प्रमाण पत्र देते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के तीन विकास खंडों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए गए। सकलडीहा, बरहनी और चकिया में हुए आयोजनों में कुल 133 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। वैदिक रीति-रिवाजों और पारंपरिक रस्मों के बीच नवदंपतियों ने नए जीवन की शुरुआत की। इस दौरान शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी वितरित की गई।
विज्ञापन

सकलडीहा विकासखंड में 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि बरहनी में 29 और चकिया में 59 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। चकिया में सबसे अधिक जोड़ों का विवाह कराया गया। तीनों विकासखंडों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रमों में विधायक सुशील सिंह और विधायक कैलाश आचार्य सहित ब्लॉक प्रमुख, नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह में सहयोग करना है। जिले में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 133 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें