फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार प्रसार में सभी उम्मीदवारों से आगे है शिवकन्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। लोकसभा चुनाव में वाहनों से चुनाव प्रचार करने के मामले में जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा भाजपा और सपा बसपा गठबंधन से बहुत आगे है। उन्होंने चंदौली लोकसभा के तीन विधान सभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए तीन एलईडी वाहन सहित कुल 50 वाहनों की अनुमति निर्वाचन विभाग से ली है। जबकि भाजपा ने चंदौली के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 42 और सपा-बसपा ने 40 वाहनों की अनुमति ली है।
जनपद में सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। नामांकन और वापसी के बाद कुल 13 प्रत्याशी चंदौली लोकसभा के लिए मैदान में है। चुनावी बैतरनी पार करने के लिए सभी दलों और निर्दलियों ने प्रचार प्रसार में पूरी ताकत झोक दी है। लेकिन चुनाव प्रचार में कांग्रेस समर्थित जन अधिकार पार्टी की शिवकन्या कुशवाहा अन्य दलों से काफी आगे है। उन्होंने चंदौली लोस की तीन विधानसभाओं सैयदराजा, मुगलसराय और सकलडीहा में चुनाव प्रचार करने के लिए तीन एलइडी वाहन समेत 50 लग्जरी वाहनों की अनुमति जिला निर्वाचन विभाग से लिया है। जबकि दूसरे नंबर भाजपा है। जबकि भाजपा की ओर से राबर्टसगंज संसदीय क्षेत्र में आने वाले चकिया के लिए 18 और चंदौली लोकसभा के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभाओं सैयदराजा, सकलडीहा और मुगलसराय में चुनाव प्रचार के लिए 42 वाहनों की अनुमति ली गई है। वहीं महागठबंधन करके चुनाव में उतरी सपा बसपा ने चकिया, सैयदराजा, मुगलसराय और सकलडीहा में चुनाव प्रचार के लिए 40 वाहनों की अनुमति ली है। इसके अलावा छोटे दल और निर्दलीय भी चुनावी बैतरनी को पार करने के लिए कुल दस वाहनों का पास जारी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट......
चुनाव में वाहनों से प्रचार प्रसार के लिए प्रत्याशियों की ओर से आवेदन किए जा रहे है। जिन्हें आयोग की दिशा निर्देश पर वाहन पास जारी किए जा रहे है। बगैर अनुमति के वाहन से चुनाव प्रचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। हीरालाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी।





इनसेट...
यह है चुनाव मैदान में
01. डा. महेंद्रनाथ पांडेय (भाजपा)
02. डा. संजय सिंह चौहान (सपा)
03. अर्जुन पांडेय (अतुल्य भारत पार्टी)
04. कृष्ण प्रताप सिंह(समग्र उत्थान पार्टी)
05. जंगबहादुर भारतीय (भामासपा)
06. व्यासमुनि (कांशीराम बहुजन दल)
07. महेंद्र प्रताप सिंह (अल हिन्द पार्टी)
08. महेंद्र यादव (प्रगतिशील मानव समाज पार्टी)
09. राजेश विश्वकर्मा( मौलिक अधिकार पार्टी)
10. रामगोविंद प्रजापति (सुभासपा)
11. शिवकन्या कुशवाहा(जन अधिकार पार्टी)
12. शिवरात्रि सिंह ( पजपा)
13. लियाकत अली ( निर्दल)
रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें