चंदौली। कलेक्ट्रेट स्थित बिजली उपकेंद्र का अंडर ग्राउंड केबल गुरुवार की रात नौ बजे खराब हो गई। इससे लगभग 16 घटे तक डीएम कार्यालय आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को दोपहर एक बजे बिजली कर्मियों ने आनन फानन में बिलारीडीह उपकेंद्र से अस्थाई कनेक्शन जोड़कर आपूर्ति बहाल की। इसके चलते शुक्रवार को कार्यालयों में कार्य भी प्रभावित हुआ।
डीएम कार्यालय में बिजली आपूर्ति के लिए कलेक्ट्रेट में अलग से 33 केवीए उपकेंद्र बनाया गया है। जहां से कलेक्ट्रेट के अलावा अलीनगर को बिजली आपूर्ति किया जाता है। गुरुवार की रात करीब सात बजे उपकेंद्र के अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आने से कलेक्ट्रेट और अलीनगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे कलेक्ट्रेट परिसर और निर्वाचन कार्यालय पूरी रात अंधेरे में रहे। शुक्रवार की दोपहर बाद बिजली कर्मियों ने बिलारीडीह उपकेंद्र से अस्थाई कनेक्शन जोड़कर कलेक्ट्रेट की बिजली आपूर्ति सुचारु रुप से संचालित की। लेकिन इस दौरान करीब चार घंटे तक सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ । निर्वाचन कार्यालय में लगे जनरेटर से कुछ काम हुआ। वहीं खराब अंडर ग्राउंड केबल की मरम्मत करने के लिए बिजली कर्मचारी पूरे दिन जुटे रहे। देर शाम तक खराबी को दूर नहीं हो सकी थी। एक्सईएन एके शुक्ला ने बताया कि अंडर ग्राउंड केबल में खराबी आने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।