फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूल्यांकन कार्य की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन कार्य की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। यूपी बोर्ड की परीक्षा दो मार्च को समाप्त हो रही है। इसके समापन के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आठ मार्च से शुरू होगा। वहीं इसमें तेजी लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा संपन्न होने के बाद बाद कापियां संबंधित जिलों में भेजने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद के मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में मुख्य संकलन केंद्र, चकियाके आदित्यनारायण राजकीय इंटर कालेज व पीडीडीयू नगर स्थित नगर पालिका इंटर कालेज स्थित उप संकलन केंद्रों में परीक्षा के बाद कापियों का संकलन किया जा रहा है। परिषद की ओर से संकलन केंद्र प्रभारियों को संबंधित जनपदों के संकलन केंद्रों की सूची भेजी गई है। दो मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद निर्धारित केंद्रों पर कापियां भेजने का निर्देश दिया है। डीआईओएस डा.विनोद कुमार राय ने कहा कि कापियों को भेजने की तैयारी जल्द ही की जाएगी है, ताकि बोर्ड के कार्य में तेजी लाया जा सके। संकलन केंद्रों से कापियां मंगाकर संबंधित जिलों में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें