तीसरी बार शैलेंद्र बने डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष
अन्य पदाधिकारियों का भी हुआ निर्विरोध मनोनयन
सचित्र-
अमर उजाला ब्यूरो
सकलडीहा। भारी गहमागहमी के बीच सोमवार को सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव बार सभागार में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शैलेंद्र पांडेय कवि को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पिछले वर्ष के सभी पदाधिकारियों को लगातार तीसरी बार भी जिमेदारी सौंपी गई। बार के अधिवक्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सोमवार सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल बना रहा। चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने संरक्षक अजय कुमार सिंह की पहल पर बेहतर कार्य देख एक बार फिर सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया। चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, कनिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण सिंह, महामंत्री जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष डीपी सैनी शामिल रहे। वहीं कार्यकारिणी में अशोक मिश्रा, नरेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार यादव, राजेंद्र यादव, संजय कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, श्रीकांत राजभर, राजकुमार, रमाशंकर खरवार, रामविलास यादव कोमनोनीत किया गया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आंनद कुमार सिंह, शासकीय अधिवक्ता जगदीश सिंह, रामजनम राम, संतोष सिंह, अतुल तिवारी, रमायन यादव, उपेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, दशरथ यादव मौजूद रहे।