फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दाम लेने पर खाद के दुकान का लाइसेंस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में गुरुवार को निजी खाद की दुकानों पर अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें निधार्रित दर से अधिक दाम पर खाद बेचने पर धीना में एक दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। वहीं बबुरी में एक दुकान में अनियमितता मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया और चेतसवनी भी दी गई। अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी से जनपद के निजी खाद के दुकानदारों में हडकंप मच गया है। शासन द्वारा खाद का नया दर घोषित किया गया है। अब दुकानदार 45 किलो यूरिया की बोरी 266 रुपये और 50 किलो की बोरी 295 रुपये में किसानों को बेचेंगे। लेकिन दुकानदारों द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेचने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। गुरुवार को डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश के बाद जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने निजी दुकानों पर छापेमारी की। धीना स्थित निजी दुकान कौशल्या खाद भंडार से किसानों को 320 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद की बिक्री की जा रही थी। जांच के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने खुद इसकी पुष्टी की। उन्होने तत्काल दुकान के लाइसेंस को रद्द कर दिया। वहीं बबुरी स्थित आइएफएफडीसी केंद्र पर भी अनियमितता पाई गई। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर दिया। बताया कि किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। आगे भी टीम बनाकर निजी खाद की दुकानों की जांच कराई जाएगी। धांधली और अनियमितता मिलने पर संबंधित दुकान का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें