फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को दे दिया प्रधानमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। प्रधानमंत्री आवास आवंटन में पात्रों की अनदेखी की गई है और अपात्रों पर मेहरबानी। योजना में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चकिया व सदर विकास खंड के डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों के कुल 57 अपात्रों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की 74 लाख 10 हजार रुपये भेजने का मामला उजागर हुआ है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद जांच भी शुरु हो गई है। अधिकारी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे है। चकिया विकास खंड के भीषमपुर सहित 18 गांवों में कुल 40 अपात्रों के खातों में प्रधानमंत्री आवास की तीनों किस्त का भुगतान कर दिया गया। वहीं सदर ब्लाक के भटपुरवां गांव के 17 अपात्रों के खातें में भी आवास की धनराशि भेज दी गई। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई तो अधिकारियों में खलबली मच गई। परियोजना निदेशक सुशील कुमार द्वारा गांवों में जाकर सत्यापन किया गया तो, आरोप सही मिले। दोनों विकास खंड में कुल 57 अपात्रों के खाते में प्रधानमंत्री आवास की तीनों किस्तों का भुगतान कर दिया गया था। मामले की जांच कराई गई तो पाया गया कि पहले दौर के सत्यापन में लाभार्थियों को अपात्र घोषित किया गया था। लेकिन बाद में दोबारा पात्र घोषित कर रिपोर्ट डीआरडीए को भेज दी गई। इसके बाद डीआरडीए की ओर से खाते में प्रधानमंत्री आवास की धनराशि का भुगतान कर दिया गया। पीडी ने दोनों ब्लाकों के बीडीओ से पूरी रिपोर्ट मंगा ली है। विभाग पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर एक-दो दिनों में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को उपलब्ध कराने की तैयारी में है। इसके बाद अपात्रों से धनराशि की रिकवरी कराने के साथ ही दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें