फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन ने मुख्यालय पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान कर्मचारियों ने गत दिनों मनबढ़ युवकों की शिकार युवती की मौत पर दुख प्रकट कर कैंडिल मार्च निकाल करश्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गत 18 दिसंबर को आगरा जनपद के लालऊ गांव में कक्षा 10 की छात्रा को कुछ मनबढ़ युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया, जो गंभीर रूप से झुलस गई। 19 दिसंबर की रात उसकी उपचार के दौरान जिन्दगी की जंग हार गयी। इस घटना की जितनी भत्र्सना की जाए कम है। इस सरकार में दलित समाज पर अत्याचार बढ़ रहा है। मांग किया कि तत्काल युवती के हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अंत में कर्मचारियों ने हाथों में कैंडल लेकर जुलूस निकाला और पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान महेंद्र कुमार, रामअवतार, आकाश कुमार, इंदल कुुमार, विनीत कुमार, संजीत कुमार, विनय कुमार, जितेंद्र, आशुतोष कुमार, संदीप कुमार रहे। संचालन राजूराव अम्बेडकर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें