पीडीडीयू नगर। गोरखपुर में 17 व 18 दिसंबर को संपन्न राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सकलडीहा ब्लाक के तेनुवट गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि से हर्षित तेनुवट ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों ने गुरुवार को विजेता टीम के सदस्यों का ढोल-नगाड़े व फूल मालाओं से स्वागत किया। साथ ही मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों ने विद्यालय के प्रवेश द्वार पर रंगोली भी बनाई थी। इस मौके पर ग्रामप्रधान इन्दु दीक्षित, मधुबाला श्रीवास्तव, फाफा साहब भारती, जमीला खातून, संगीता, शेफ्ता शाहीन, प्रज्ञा गौतम, शबनम, जरीना खातून, सुमन, विभा, मीनू, डब्बू गुरु, रामलच्छन, आफ़ताब, सियाराम, नागेंद्र, राजबली, रामनरेश, पंकज यादव, अजहर अली मौजूद थे। ब्यूरो