फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गरीबों के लिए चला रही कई योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला मत्स्य विभाग की ओर से रविवार को सदर विकास खंड के चुरमुली गांव में आवास आवंटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पीडीडीयू नगर विधायक साधना सिंह ने भूमि पूजन कर गरीबों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं गांव के 20 गरीब परिवारों को आवास प्रमाणपत्र भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक साधना सिंह ने कहा कि मछुआ आवास भी प्रधानमंत्री आवास के तर्ज पर ही बनाया जाएगा। इसके लिए 25 वर्ग मीटर जगह चिह्नित किया जाएगा। इसमें एक कमरा, एक बरामदा व एक रसोई घर बनाना है। सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ गरीबों को सीधे मिल रहा है। कहा कि इस योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को आवास बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख 20 हजार रुपये आवंटित किए हैं। जिला मत्स्य अधिकारी विश्वनाथ सिंह ने कहा मत्स्य आवास योजन के तहत चुरमुली गांव में 20 लाभार्थियों को चयनित किया गया था। उनके आवास बनाने के लिए विभाग की ओर सर्वे कराने के बाद स्वीकृति प्रदान किया गया। अंत में धनेसरी, आशा, सुरेंद्र, पूनम, रेनू, राधिका, राजकुमार, मुंशी, जामवंती, रोशनी, रामभरोस, सुलेखा, मीता, संजू, विक्की, सिपाही, गोरख, जियाछी, सरोज, चंदा को आवास का प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान शशि प्रकाश, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, संतोष जायसवाल, प्रिंस आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें