फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएसजी बैंक कर्मियों ने रैली निकाल कर सतर्कता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से मैनाताली स्थित बैंक शाखा से शनिवार की देर शाम भ्रष्टाचार मिटाओ, नया भारत बनाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर के मैनाताली स्थित काली महाल शाखा परिसर से बैंक इससे पहले रैली काली महाल शाखा से निकलकर गल्ला मंडी, खोआ मंडी, धर्मशाला होते शाखा पर पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई। गोष्ठी में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अनीश कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज के सभी वर्ग से हमारा अपील है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हर स्तर पर जागरूक करने व आवाज उठाने का काम करें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति यह सोच ले कि हम किसी को ना तो रिश्वत देंगे और ना ही रिश्वत लेगें तो नया भारत का निर्माण हो सकता है। रैली के समन्वयक व मुख्य प्रबंधक शरत चंद्र अग्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार का खात्मा तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति आत्म अवलोकन व आत्म चिंतन करें और अपनी आंतरिक शक्ति को जागृत कर दृढ़ संकल्प के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ हिमालय की तरह अडिग रहे। इस दौरान भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प भी लिया गया। वहीं केजीएन ऑटो मोटर्स के एमडी शमशाद अहमद ने कहा कि भारत में भ्रष्टाचार कोढ़ में खाज की तरह काम कर रहा है। इसको हटाना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस मौके पर पीके वैद्य, सुनील सिंह, विक्की कुमार, कुमारी नेहा बोदले, शरद, विश्वजीत कुमार, रमेश कुमार, एसजेड हुसैन, आरबी राम,महेश चंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें