फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महासभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। अखिल भारतीय किसान महासभा गेल कंपनी के भूमि अधिग्रहण को लेकर लामबंद हैं। गुरुवार को किसान महासभा के किसानों ने गेल कंपनी के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों का 178 दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। अंत में किसानों ने मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि गेल कंपनी गैस पाइप लाइन विस्तार के नाम पर जबरिया भूमि अधिग्रहण कर रही है। जबकि किसानों को सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा भी नही दिया जा रहा है। तहसील प्रशासन द्वारा कई बार वार्ता किया गया, लेकिन गेल कंपनी पुलिस और अधिकारियों का धौंस दिखाकर कब्जा करना चाह रही है। किसानों ने चेताया कि जान भले ही चली जाएगी लेकिन किसान दबाव में भूमि अधिग्रहण होने नही देंगे। नाराज किसानों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर गेल के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। वही गेल कंपनी के अधिकारी एम अकबर और ऐ जेड खां ने बताया कि नियमानुसार गेल कंपनी कि ओर से मुआवजा देने का पहल किया गया है। विरोध करने वालों में श्रवण कुशवाहा, बलबीर यादव, मुन्ना चैरसिया, राकेश चौहान, प्रमोद मौर्य, राजेन्द्र यादव, कृष्णाचार्य त्रिपाठी, महेन्द्र प्रसाद, घूरा पासवान, राम जतन प्रसाद, राजेन्द्र पाल, लालचंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें