फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रस्तुत किया तर्क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है पर चर्चा की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पक्ष व विपक्ष में अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सविता पाढ़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंहिसा की वकालत की। उन्होंने बिना किसी हिंसा के देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया। उनके संघर्ष व प्रयासों का परिणाम है कि आज हम सभी स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। हमें देश की एकता व अखंडता को बचाए रखने के लिए महात्मा गांधी के विचारों, सिद्धांतों का अनुशरण करना होगा। इस मौके डा. पंकज झा, डा.राजनाथ यादव, डा. पवन गुप्ता, डा. गायत्री माहेश्वरी, डा.रीतू खरवार, डा.संगीता के शोभनाथ, विनोद कुमार, विनय कुमार, अवधेश झा, सर्वजीत चौहान, शिवशंकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें