फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को रक्षासूत्र बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की महिला सदस्यों ने शनिवार को एसपी संतोष सिंह को रक्षासूत्र बांधा। लोगों ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों को भी रक्षा सूत्र बांध और उनसे महिलाओं की रक्षा करने का संकल्प लिया। वहीं लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम बच्चालाल को भी रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन

पंडित दीनदयालनगर स्थित सुभाषनगर में स्थापित ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शाखा की बीके सरोज, अनिता बेन, स्नेहा ने शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी संतोष कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इसके बदले जीवन में एक दुर्गुण त्यागने का वचन लिया और पुलिसकर्मियों ने भी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ समाज की सेवा तथा समाज में पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा का वचन लिया। कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता की पहचान है। लेकिन राखी बांधने के बदले भाइयों से जीवन में एक दुर्गुण का परित्याग करने का वादा लिया। इससे समाज की भलाई होगी। एसपी संतोष सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी में समाज की सेवा व भलाई का ही मुख्य दायित्व होता है। इसलिए सभी पुलिसकर्मियों को इसकी शपथ भी दिलाई जाती है। पुलिस विभाग अपराध पर नियंत्रण स्थापित करने और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने भी महिलाओं की सुरक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें