शिकारगंज। सावन मास के तीसरे सोमवार को बाबा जागेश्वरनाथ धाम हर- हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। जागेश्वरनाथ के स्वयंभू षिवलिंग पर कांवरियो तथा षिवभक्त नर-नारियों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। सुरक्षा मे पुलिस तथा पीएसी के जवान डटे रहे। सोमवार को मंदिर का पट खुलते ही कांवरियों तथा नर-नारियों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया। शिवलिंग का दर्शन-पूजन करने के लिए नर-नारियों का रंग-बिरंगे परिधानों में सैलाब उमड़ा रहा। नर-नारियों ने गंगाजल, माला फूल, बेलपत्र, मदार की माला, भांग-धतूरे के साथ बाबा के स्वयंभू शिवलिंग का अभिषेक किया। इस दौरान परिसर में लगे मेले का लोगों ने जमकर आनंद उठाया। मेले की सुरक्षा के लिए कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी के साथ पुलिस, पीएसी तथा महिला पुलिस तैनात रहे।