पड़ाव। स्थानीय चौराहे पिछले दिनों मदर इंडिया रियल स्टेट कंपनी खोलकर लोगों केे पैसे जमा कराकर फरार हुए बैँक कर्मियों और निदेशक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने जलीलपुर चौकी पुलिस पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसके विरोध में बहादुरपुर, मढ़िया, सेमरा, कटेसर, भोजपुर, रतनपुर, चौरहट आदि गांव के किसानों ने शनिवार को देर शाम को चौकी पहुंचकर प्रदर्शन किया। चौकी प्रभारी मिथलेश तिवारी ने महिलाओं को मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन में चांदनी, खुशबू, शमीम, आरती, सुगना, पंकज मिश्रा, दीना यादव रहे।