फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख इतिहास प्रतियोगिता में विजेता को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
पुरस्कृत
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सिख समाज की ओर से संचालित चढ़दी कला कार सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार को नगर के गुरुद्वारा में आयोजित समारोह में साई पब्लिक स्कूल में पिछले दिनों आयोजित सिख इतिहास प्रतियोगिता में विजेता को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सिख इतिहास प्रतियोगिता के इम्तिहान में पास हुए बच्चों को रिजल्ट देने के साथ ही प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर के प्रमुख समाज सेवी अनिल यादव. राम नगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव कुलदीप सिंह. डॉ. ओपी सिंह. डॉ. तिवारी. सरदार शम्मी सिंह, मनजीत सिंह जुनेजा, मनोज जुनेजा, सरदार महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह सूरी, अवतार सिंह, जसवीर सिंह जस्सी, गुलशन अरोड़ा, नरेंद्र अरोड़ा सहित अन्य को सरोपा देकर सम्मानित किया । इस दौरान संस्था द्वारा शब्द कीर्तन व अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया। इस मौके पर चढ़दी कला कार सेवा संस्था के अध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह, सरदार मनमीत सिंह राजन, राजन सिंह, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, कंवलजीत सिंह, लकी सिंह, साब्बी सिंह, बल्लू सिंह, केडी सिंह, शैरी सिंह, किशन सिंह, कालू सचदेवा, संजय सचदेवा, रौनक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें