फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडवाहनों के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्दवा। ककरैत जमानिया मार्ग की मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों का ओयरचक गांव के पास चल रहा बेमियादी धरना बुधवार को दूसरे भी जारी रहा। लोगों ने विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर जम कर भड़ास निकाली। धरने के दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दयाशंकर सोनी और अवर अभियंता संजय पांडेय ने मौके पर पहुंच मार्ग का जल्द से जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया। लेकिन धरनारत लोगों का कहना था कि जब तक मार्ग का मरम्मत नहीं हो जाता है तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा।
धरना के दूसरे दिन उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किसान नेता रतन सिंह ने कहा कि उक्त मार्ग को लेकर क्षेत्रीय लोग काफी दिनों से उपेक्षित हैं। ककरैत-तलाशपुर मार्ग चंदौली व गाजीपुर के साथ साथ साथ यूपी व बिहार को भी जोड़ता है। ऐसे मार्ग की सुध किसी भी स्थानीय जनप्रतिनिधि या विभागीय लोगों द्वारा न लिया जाना काफी दुखद है। समाजसेवी अजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता उक्त मार्ग को लेकर काफी दिनों से संघर्षरत है फिर भी कोई भी जनप्रतिनिधि उक्त मार्ग के निर्माण के लिए अब तक आगे नहीं आया है। किसान नेता मुन्ना फकीर ने कहा कि जनता ने संघर्ष का विगुल फूंक दिया है। जब तक मार्ग का निर्माण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। धरना पर दीनानाथ श्रीवास्तव, सन्त विलास सिंह, अशोक यादव, जनार्दन राय, विद्यासागर सिंह, उमाशंकर सिंह, धनंजय उपाध्याय, जनार्दन राय, दुलदुल राय अशोक राय उपस्थित रहे। अध्यक्षता काशीनाथ सिंह बबलू व संचालन विद्याभूषण राय ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंदवा। ओयरचक में ककरैत जमानिया मार्ग निर्माण को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में धरनारत लोग उस समय नाराज हो गए जब मार्ग पर बिहार की तरफ से एक ही साथ तीन ओवरलोड बालू लदी ट्रकें धरना स्थल से होकर गुजरने लगे। धरनारत लोगों ने ट्रकों को रोकने के साथ ही कन्दवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार पांडेय का घेराव कर दिया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक महेंद्रनाथ पांडेय से धरनारत लोगों की बहस भी होने लगी। धरनारत लोगों का कहना था कि मार्ग पर स्थानीय शासन प्रशासन की मिलीभगत से ही यह ओवरलोड ट्रकें फर्राटा भर रहे हैं। धरनारत लोगों द्वारा स्थानीय थानाध्यक्ष के सामने ही ट्रकों को वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें