फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाएं बढ़ाने और सफाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने बुधवार को मुगलसराय मंडल में डीजल शेड, इलेक्ट्रिक शेड, कैरेज एंड वैगन केअर सेंटर और प्लांट डिपो कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। जीएम ने कार्य स्थलों को साफ सुथरा रखने, कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व जीएम के निरीक्षण के मद्देनजर कारखाने को सजाया गया था।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जीएम एलसी त्रिवेदी विशेष सैलून में सवार होकर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से बुधवार की सुबह मुगलसराय पहुंचे। अधिकारी विश्राम गृह में आराम करने के बाद सुबह नौ बजे निरीक्षण के लिए निकले। सबसे पहले वे इलेक्ट्रिक शेड पहुंचे और इंजन मरम्मत करने का ढंग, मशीनों की स्थिति आदि को देखा। विभिन्न सेक्शनों की जांच पड़ताल के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिक शेड में भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। उन्होंने कार्यों में और तेजी लाने का निर्देश दिया। बाद में डीआरएम ऑफिस के सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर मंडल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया वही यात्री ट्रेनों के परिचालन की स्थिति सुधारने पर चर्चा की। इसके बाद जीएम अधिकारियों की टीम के साथ डाउन रिसीविंग यार्ड और कैरेज एंड वैगन केअर सेंटर पहुंच कर मशीनों का निरीक्षण किया। यहां बड़े पैमाने पर पहियों को पड़ा देख कर उसे हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने सेंटर में साफ सफाई की उचित व्यवस्था , कार्यों को और बेहतर ढंग से करने व कर्मचारियों को सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। शाम को जीएम प्लांट डिपो कारखाना पहुंच कर विभिन्न विंग में हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम पंकज सक्सेना,सीनियर डीएमई इलेक्ट्रिक, यांत्रिक, सीनियर डीई, सीनियर डीईएन हेड क्वार्टर सहित अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें