फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में उठा गेहूं खरीद का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन सभागार में हुआ। किसानों ने गेहूं खरीद का मुद्दा उठाते हुए केंद्रों पर बोरा नहीं होने की शिकायत की। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। 18 केंद्रों पर बोरा उपलब्ध नहीं है। डीएम नवनीत चहल ने डिप्टी आरएमओ को सभी केंद्रों पर तीन-तीन हजार बोरे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं अनुपस्थित रहने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु सीडीओ को निर्देशित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ट्यूबवेलों की स्थिति खराब होने पर एक्सईएन नलकूप खंड को कड़ी फटकार लगाई। मरम्मत योग्य ट्यूबवेलों का सत्यापन कराकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और 29 अप्रैल तक मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि ज्यादा दिनों से खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत का कार्य नहीं कराने वाले सहायक अभियंताओं के विरुद्घ कार्रवाई कर अवगत कराएं। एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिया कि खराब पोल और जर्जर तारों को शीघ्र दुरुस्त कराएं और निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। चेताया कि लापरवाही पर कार्रवाई तय है। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर उसका समाधान कराएं। डीएम ने ड्रेनों और नहरों की सफाई धान की नर्सरी डज्ञलने से पहले कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, आरके सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप जेपी वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें