फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडी बेसिक के निरीक्षण में खराब मिली भोजन की गुणवता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। एडी बेसिक वाराणसी मंडल विजय शंकर मिश्र ने एमडीएम की मंडल समन्वयक कनिका जैन के साथ मंगलवार को नियामताबाद के तीन परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। तीनों ही विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना और छात्रों की उपस्थिति काफी खराब थी। बच्चों को फल के नाम पर खीरा दिया गया था। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय परोरवां निर्धारित समय से पहले ही बंद मिला। नाराज एडी बेसिक ने बीएसए को जांच आख्या सौंपते हुए तीनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में पठन-पाठन और एमडीएम का हाल जानने के लिए एडी बेसिक विजय शंकर मिश्र ने नियामताबाद के प्राथमिक विद्यालय कटरियां और प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परोरवां का निरीक्षण किया। कटरियां में 217 के सापेक्ष मात्र 76 छात्र उपस्थित मिले। वहीं एमडीएम मेन्यू के अनुसार नहीं बना था और फल के नाम पर बच्चों को खीरा दिया गया था। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय परोरवां बंद मिला जबकि एडी बेसिक विद्यालय बंद होने के निर्धारित समय से दस मिनट पहले विद्यालय पहुंचे थे। प्रधानाध्यापक मौजूद थे लेकिन छात्र और अन्य अध्यापक जा चुके थे। एडी बेसिक ने बीएसए को निर्देश दिया कि प्रधानाध्यापक रवि सहाय से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कार्यवाई कर अवगत कराएं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय परोरवां में भी एमडीएम और छात्रों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं थी। बीएसए कार्यालय पहुंचकर एडी बेसिक ने जांच आख्या सौंपी और तीनों ही विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें