फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार में

विज्ञापन
पूजा
विज्ञापन

विज्ञापन
मुग़लसराय। आदि शक्ति की आराधना पर्व वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को माता के चौथे स्वरूप माता कुष्मांड देवी की पूजा आराधना की गई। शक्ति उपासकों ने माता के चरणों मे शीश नवाया और अभीष्ट की कामना की।
बुधवार की भोर में ही भक्त पूजा की थाल लेकर देवी मंदिरों पर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। माता को फल फूल अर्पित किया और चुनरी से शृंगार किया। बाद में माता की आरती उतारी। नगर के रविनगर, जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, शीतला मंदिर, शाहकुटी, लाल बहादुर शास्त्री कटरा स्थित संकट हरण दरबार, गल्ला मंडी स्थित देवी मंदिर, स्टेशन के समीप प्राचीन काली मंदिर, काली महाल स्थित काली मंदिर, चतुर्भुजपुर स्थित देवी मंदिर, आरपीएफ कालोनी स्थित काली मंदिर, गया कालोनी काली मंदिर पर दिन भर माता के जयकारे गूंजते रहे। शाम के वक्त भी महिला भक्तों ने मंदिर पर पहुंच कर घी के दीपक जलाए। इसके बाद महिला समूह ने ढोल, हार्मोनियम, झाल पर माता की गीत सुनाए। नवरात्र के मद्देनजर बाजार में फूल माला, धूप, हवन सामग्री, फल और फलाहार की वस्तुओं की दूकान सजी रही।नगर के परमार कटरा के सामने, गल्ला मंडी, काली मंदिर के पीछे नारियल, चुनरी सहित अन्य वस्तुओं की खूब खरीददारी हुई।
विज्ञापन

चकिया/शिकारगंज। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को भी देवी मंदिरो पर देवी भक्त नर-नारियों भीड़ उमड़ी। भक्तों ने कुष्माण्डा देवी के स्वरूप की पूजा-अर्चना की तथा उनसे धन-धान्य, पुत्र एवं सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र के चैथे दिन शास्त्रो में कुष्माण्डा देवी के पूजन का विधान हैं। कुष्माण्डा देवी अन्न की देवी है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रो में देवी के कुष्माण्डा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई। चकिया नगर स्थित मां काली मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, चैक झण्डा के पास स्थित मां झण्डा माई मंदिर, मालीटोला में स्थित मां शीतला मंदिर, मां काली नगर में स्थित दुर्गा मंदिर के अतिरिक्त जागप्तेष्वरनाथ धाम में चस्थित दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर, दुलहिया दायी मंदिर में देवी भक्तो का सैलाब उमड़ा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें