फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों की मूर्ति तोड़े की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। देश में कई जगह महापुरुषों की मूर्ति तोड़े जाने की घटना से अधिवक्ताओं में गुस्सा है। शुक्रवार को वकीलों ने तहसील गेट पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की तथा सरकार से महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि जिस देश में महापुरुषों की मूर्तियां सुरक्षित नहीं है। वहां आम जनता का क्या हाल होगा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डा. अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने देश की आजादी के लिये सब कुछ त्याग दिया है। ऐसे विभूतियों की मूर्तियां भी सुरक्षित नहीं है तो सरकार का क्या औचित्य है। कहा कि इन विभूतियों की मूर्तियों को देख उनके कार्यों को याद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। इसी उद्देश्य से विभूतियों की मूर्तियां लगाई जाती है। इस मौके पर विरेंद्र सिंह दाढ़ी, अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र पांडेय, आशुतोष सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रभु पाठक, उपेंद्र नारायण सिंह, अतुल तिवारी, सुरेश यादव, योगेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, संतोष सिंह, दुर्ग विजय सिंह, दशरथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें