फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में लेखपाल निलंबित, चार की रिर्पोट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। राजस्व कार्य सहित विभिन्न कार्यो में लेखपालों द्वारा लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रूप अख्तियार किया है। सोमवार को कानूनगों और तहसीलदार की रिपोर्ट पर एसडीएम ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया है। वही चार अन्य लेखपालों की जांच रिपोर्ट तलब किया है। विभागीय कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तहसील अधिकारियों द्वारा लेखपालों को चेतावनी के बाद भी लेखपाल मनमानी ढ़ग से कार्य कर रहे थे। जिसके कारण मुख्यमंत्री संदर्भ, संपूर्ण समाधान दिवस, राजस्व अभिलेखों का रख रखाव ठीक नही होने व, ऋणमोचन की डाटा फिडिंग सहित अन्य खतौनी कार्य में लापरवाही पर सोमवार को चहनिया सर्किल के अगस्तीपुर लेखपाल संजय सिंह को निलंबित कर दिया। वही चार लेखपाल विनिता मिश्रा, श्वेता तिवारी, पूजा सिंह और राजकुमार सिंह की रिपोर्ट कानूनगों से तलब की गयी है। इस संबंध में एसडीएम छेदीलाल सिंह ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट पर एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। शेष की रिकार्ड कानूनगों से तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें