मुगलसराय। शिक्षा विभाग द्वारा विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे वातावरण सृजन कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित समारोह में विजेता का पुरस्कृत किया गया। इस दौरान विकलांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत प्रस्तुत किये।
समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संतोष खरवार ने कहा कि दिव्यांग होना अभिशाप नहीं है इन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग किया जाना चाहिए। विशिष्ट अतिथि पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल के वरिष्ठ मंडल राजभाषा अधिकारी दिनेशचंद्र ने कहा कि मनुष्य शरीर से विकलांग नहीं होता। सरकार द्वारा बराबर इनका सहयोग किया जा रहा है। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ.महेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से दिव्यांगों के विकास के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, सहायक वित्त लेखाधिकारी रविप्रकाश मिश्र, जिला समन्वयक कौशल कुमार आदि उपस्थित रहे।