फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 350 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। राष्ट्रीय सेवक संघ के नगर इकाई की ओर से नगर के दलित मुसहर बस्ती अलीनगर मे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 350 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने की। उन्होंने कहा समाज के सबसे पीछे तबके में चिकित्सा सेवा पहुंचाना बहुत ही पुनीत कार्य है। शिविर में नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह, डॉ. एमपी सिंह, डॉ.एसके तिवारी, डॉ. उमाशंरण पांडेय, डॉ. संतोष रंजन, डॉ. योगेन्द्र चौहान, डॉ. रूबी कुमारी सिंह, डॉ. आर सेठ, डॉ. आनंद, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. लवकुश, डा आदि की टीम ने साढ़े तीन सौ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर और दवाएं दी। इस मौके पर आरएसएस के नगर कार्यवाह संतोष उपाध्याय, शंभूजी, मुनि जी, अजय जालान, ललित जी, ऋषि जी, अरविंद जी, विनय वर्मा, प्रभात पांडेय, संजय कुशवाहा, संतोष चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें