फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में बिना मास्क के 1300 लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के अनुसार रोजाना औसतन चार सौ से अधिक मरीज मिलने की पुष्टी हो रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग कोविड प्रोटोकाल का खुला उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर 1300 लोगों का चालान करके जुर्माना वसूला है। हालांकि इसमें नगरीय क्षेत्र के लोगों पर ज्यादा कार्रवाई हुई है। जिले में इस समय 3266 कोरोना के सक्रिय मामले है। जबकि रोजाना औसतन चार सौ से अधिक नए मामले सामने आ रहे है। संक्रमित मरीजों के मृत्यु का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। शासन प्रशासन जिले के नागरिकों को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए लगातार सचेत कर रही है। पर नियमों का पालन करने में लोगों की रुचि कम दिख रही है। ऐसे में पुलिस ने लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुुरू कर दिया है। अभी तक तक पुलिस विभाग की ओर से बगैर मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घुुमने वाले 1300 लोगों का चालान किया गया है। वहीं कोविड के प्रोटोकाल के तहत कानून की प्रक्रिया को तोड़ने के लिए लगभग 42 हजार लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें