फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लापरवाही बरतने वाले 13 जांचकर्ताओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आइजीआरएस पोर्टल पर एक से 30 सितंबर के मध्य किए गए जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले 13 जांचकर्ताओं के खिलाफ जांच के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पोर्टल पर दर्ज अनेक शिकायतों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से शिकायतकर्ता से न तो संपर्क किया गया और ना ही स्थलीय निरीक्षण किया गया। समीक्षा में शिकायतकर्ता से संपर्क न करने वाले छह व स्थलीय निरीक्षण न करने वाले 15 शिकायत पाए गए। आवंटित कुल 21 संदर्भों से संबंधित जांचकर्ता अधिकारी दोषी पाए गए। इसमें सदर में एक उपनिरीक्षक, मुगलसराय एक, अलीनगर दो, बबुरी एक, बलुआ एक, धीना एक, चकिया दो, शहाबगंज एक, इलिया दो व नौगढ़ में एक कुल 13 जांचकर्ता पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध जांच के लिए एसपी ने निर्देश दिया। वहीं चेतावनी दिया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें