फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना के लिए नरेंद्र मोदी जरूरी- सीएम योगी

Thu, 25 Apr 2019 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कीनाराम की पावन धरती को नमन करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा महेंद्रनाथ की झोली में वोट का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि एक भारत व श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करना है तो एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराना होगा।

विज्ञापन


चंदौली लोकसभा ने डा. महेंद्रनाथ पांडेय ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उम्मीदवार हैं। तीन चरण के मतदान के बाद मोदी की लोकप्रियता की तूती पूरे देश में बोल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को जसुरी स्थित भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मंच से पिछले दो सालों के कार्यकाल का ब्यौरा भी आंकड़ों समेत रखा।

सीएम योगी ने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद मोदी सरकार की परियोजनाएं परवान चढ़ी तो लोगों को इसका सीधा लाभ मिला। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की योजनाओं को भी गिनाया। ऐसे व्यक्ति को पुन: अपना समर्थन देकर संसद में पहुंचाने की जरूरत हैै। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कांग्रेस को आईसीयू में पड़ी हुई पार्टी करार दिया, वहीं सपा-बसपा गठबंधन को अवसरवादी बताया। आरोप लगाया कि गठबंधन के वादे मात्र धोखा है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के स्लोगन सही मायनों में अमल में लाया। संचालन अनिल सिंह व धन्यवाद छोटेलाल खरवार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें