फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी उर्वरक विक्रेता देंगे किसानों को जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। कृषि विभाग की ओर से विकास भवन सभागार में रविवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने निजी उर्वरक विक्रेताओं को किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही कृषि विभाग से संचालित अनुदान और योजनाओं के बारे में बताया गया।
कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षित करने की पहल की है। इसके लिए सबसे पहले निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे दुकान पर खाद, बीज लेने आए किसानों को जरूरी सलाह दुकानदार दे सकेंगे। इसी क्रम में रविवार को विकास भवन में 30 निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ ओंकार सिंह ने बताया कि नकदी खेती के अलावा किसानों को प्रमाणित बीज प्रयोग करने के लिए सलाह देने के लिए दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रमाणित बीजों के प्रयोग से अधिक जमाव तथा उपज भी अधिक होती है। इसके अलावा फसल में रोग लगने की संभावना कम होती है। कहा कि दुकानदार किसानों को रासायनिक खादों की जगह जैविक खादों के प्रयोग पर बल दे। इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ी है और अच्छी पैदावार होती है। कहा कि किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर करने के लिए कृषि विभाग ने पहल की है। इसके लिए निजी उर्वरक विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्योंकि दुकानदार के द्वारा बताई गई बातों को किसान ध्यान से सुनता है और अमल भी करता है। कहा कि पारंपरिक खेती के अलावा किसान नकदी खेती करके अपने आय को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कृषि अनुदान, फसल बीमा के योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी देने के लिए दुकानदारों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान वरिष्ठ सहायक राकेश सिंह, चंदन सिंह, प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें