फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने छह बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। जिला विकास अधिकारी कार्यालय से खंड विकास अधिकारी बरहनी को जो पत्र भेजा गया है उसमें बरहनी ब्लॉक मुख्यालय बगही कुंभापुर के पंचायत भवन में कब से और किसके आदेश से संचालित हो रहा है , इसकी जानकारी जनपद के अधिकारियों को भी नहीं है । मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी बरहनी को पत्र भेजकर 6 बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट आख्या तीन दिन में मांगी है। उन बिंदुओं में बरहनी में ब्लाक भवन कब बना और उसकी वर्तमान स्थिति क्या है, आवासीय भवनों की संख्या व स्थिति, बाउंड्रीवाल का निर्माण और निर्माण कराने वाली संस्था का नाम और वर्तमान स्थिति, बरहनी में निर्मित कार्यालय /आवासीय भवनों /बाउंड्रीवाल के मरम्मत की आवश्यकता है, तो उसका विस्तृत प्राक्कलन प्रस्तुत करने का निर्देश है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें