फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से गुम हुए वृद्ध को परिवार वालों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने दो दिन पहले राजधानी एक्सप्रेस से गुम बुजुर्ग को खोजकर रविवार को परिवार वालों से मिलाया। बुजुर्ग को पाकर परिवार वाले फूले नहीं समाए और जीआरकर्मियों का माला पहनाकर धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

रायबरेली निवासी जगदीश प्रसाद अग्निहोत्री पेशे से किसान है। उनकी पांच बेटी व दो बेटे है। वह डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस के बी 2 42 से लेकर 46 नंबर बर्थ पर सवार होकर बेटी रागिनी दीक्षित और दामाद दिनेश दीक्षित के साथ कानपुर जा रहे थे। ट्रेन गुरुवार की देर रात प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यहां बुजुर्ग परिवार वालों को बिना बताए कोच से उतर गए। ट्रेन जब कानपुर पहुंची तो बुजुर्ग का पता नहीं चलने पर परिवार वाले घबरा गए। काफी तलाश के बाद बुजुर्ग का पता न चलने पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर बुजुर्ग के गुमशुदगी की तहरीर दी। जीआरपी कोतवाल आरके सिंह ने सीसीटीवी फुटेज से जांच कराया। इसमें जगदीश प्रसाद के बोगी से उतरकर स्टेशन के बाहर जाते दिखा। जीआरपी कोतवाल ने दो टीम गठित की। एक टीम में खुद शामिल होकर बिहार के सासाराम आदि जगहों पर तलाश की। वहीं दूसरी टीम में सिपाही अभिषेक सिंह, नीरज सिंह व आरपीएफ सिपाही व सीसीटीवी कंट्रोल प्रभारी इमरान मिलकर तलाश शुरू की। रविवार को पता चला कि बुजुर्ग कैंट स्टेशन पर है। इस पर नीरज, अभिषेक की टीम वाराणसी पहुंच कर बुजुर्ग को साथ ले आए और परिवार वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें