फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथोलिक चर्च से आज निकलेगी शांतियात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। यूरोपियन कालोनी स्थित कैथोलिक चर्च के बाल यीशु तीर्थ मंदिर से रविवार को शांति एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाल यीशु की प्रतिमा लेकर ईसाई समाज के लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जेराल्ड अल्मेडा एवं वाराणसी धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष यूजिन जोसेफ होंगे। शांति एवं शोभायात्रा यूरोपियन कालोनी से स्टेशन परिसर से जीटी रोड होते हुए रेलवे कालोनी का भ्रमण कर चर्च परिसर पहुंचेगी। वहां मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को शांति का पाठ पढ़ाएंगे। इस दौरान मूक बघिर छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। शांति एवं शोभायात्रा के मद्देजन शनिवार को परिसर में दिनभर तैयारियां होती रहीं। साफ-सफाई के साथ रंग रोगन कर चर्च को आकर्षक लाइटों एवं झालरों से सजाया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए दिनभर रिर्हसल होता रहा। चर्च परिसर में दिनभर मेला भी लगेेगा। इसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोगों का आना शुरू हो गया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। फादर विपिन सीजे ने बताया कि यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के कोने-कोने से इसमें लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें