फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान विरोधी है केंद्र व प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बर्थरा स्थित पीसीएफ गोदाम परिसर में किसानों को डीएपी सहित अन्य आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ मांग किया कि किसानों को तत्काल डीएपी व अन्य उर्वरक उपलब्ध कराएं। अंत में डीएम के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि किसानों को पुरानी डीएपी नई नए रेट पर दी जा रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि जनपद के संबंधित अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। आए दिन किसानों की आय दोगुनी करने का राग अलाप रही है, लेकिन जनपद के किसानों को डीएपी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिले के अधिकांश बीज भंडारों पर बीज उपलब्ध नहीं है। धान खरीद का कार्य बिचौलियों की देखरेख में हो रहा है। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। चार दिन में खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों का मार्च निकाला जाएगा। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि रबी की बोवाई के सीजन में किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं। किसानों को मंहगे दाम पर खाद-बीज उपलब्ध कराई जा रही है। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान केशव राजभर, सेचन यादव, रामजनम यादव, महेंद्र राजभर, अनिल चौहान, राजकुमार बिंद, डॉ.हशाम, संजय सोनकर, चंद्रशेखर यादव, अजय कुमार, छोटेलाल यादव, चाखन यादव उपस्थित थे। संचालन नफीस अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें