फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से नहाया कोना कोना, खूब हुई खरीददारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही खरीदारों की भीड़ बाजारों में रही। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही लड्डू सहित विभिन्न प्रकार के मिष्ठानों की खरीदारी की। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रौशनी अपनी छटा बिखेरने लगी। घरों व प्रतिष्ठानों पर लोगों ने पूरे विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी का पूजन अर्चन किया और लड्डू का भोग लगाया। इसके बाद आसपास के लोगों में मिष्ठान वितरित कर पर्व की खुशियां बांटी। दूसरी ओर बच्चों व युवाओं ने रात को जमकर आतिशजबाजी की।
विज्ञापन

दीपावली के दिन अपने घर की समृद्धि और संपन्नता के लिए गणेश-लक्ष्मी की पूजा करते हैं। इसे लेकर लोग एक पखवारे पूर्व से ही घरों का रंग-रोगन व सफाई कराने में जुटे हुए थे। बुधवार की सुबह नगर में जगह-जगह मिठाई, फूल-माला, मूर्तियों व विद्युत झालरों की दुकानें लग गई थी। पर्व को देखते हुए लोगों ने अपनी आवश्यकता अनुसार मिठाईयों, मूर्तियों व फूल-माला के साथ ही पूजन सामग्री की खरीदारी की। महंगाई के बावजूद लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार मिष्ठान व फूल मालाओं की खरीदारी की। लोगों ने लड्डू के साथ ही विभिन्न प्रकार के लजीज मिष्ठानों की खरीदारी की। इसमें काजू की बर्फी 600 रुपये लेकर 800 रुपये तथा लड्डू 100 रुपये से लेकर 250 रुपये किलो तक बिका। फूलों की माला दस रुपये से लेकर 60 रुपये तक बिकी। घरों में पूजा-पाठ के बाद लोगों ने दीए जलाकर अपने-अपने घरों को रौशन किया। साथ ही रंग-बिरंगे झालरों की रौशनी भी दीपावली पर्व की रौनक बढ़ा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें