चकिया। इको फ्रेंडली स्थानीय थाना परिसर का सोमवार की देर शाम डीएम नवनीत सिंह चहल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंनेसभी थानों को इको फ्रेंडली बनाने का आह्वान किया।
कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी के प्रयास और स्थानीय नगर पंचायत के सहयोग से कोतवाली परिसर को इको फ्रेंडली किया गया है। इसके तहत परिसर में रंगीन इंटरलॉकिंग के साथ ही फ्लावर गार्डन की स्थापना की गई है। गार्डन को स्टील की रेलिंग से घेरा गया है। वहीं परिसर को पर्यावरण की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया गया है। परिसर में ही क्षेत्र के पर्वतीय वन क्षेत्र की सुषमा से परिचित कराने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग पर्यटन स्थलों के चित्र के लगाए गए हैं। इससे थाना जिले के अन्य थानों से अलग दिखाई दे रहा है। लोकार्पण समारोह में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंवर प्रभात सिंह, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, एसडीएम दीप्ति देव यादव, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन अशोक कुमार बागी, एसआरबीएस के एएमडी श्याम जी सिंह, डालिम्स सनबीम के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विवेक प्रताप सिंह, सभासद गीता सोनकर, जिला योजना समिति सदस्य मीना विश्वकर्मा, अनिल केसरी, सरदार राजकुमार सिंह, शाहनवाज खान, मनोज कुमार, संदीप मौर्य, उमेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, वैभव मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, प्रदीप नारायण सिंह, उमाशंकर सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।