फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की सीमा पर लगाए गए लोहे के पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

इलिया। उप जिलाधिकारी दीप्तिदेव यादव के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने रविवार से बिहार प्रांत की सीमा को जोड़ने वाला मालदह पुल के समीप व बेन धरौली मार्ग पर समदा पुलिया के समीप लोहे का बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दिया है। बिहार से ओवरलोड ट्रकों के बढ़ते संचालन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि ट्रकों के संचालन से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। क्षेत्रीय जनों व व्यापारियों की शिकायत पर लोहे का पिलर लगाने का निर्देश दिया गया है। थानाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने लोहे का बैरियर सड़क के किनारे लगवाकर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से बड़े वाहनों का आवागमन बढ़ गया था। इससे राहगीरों सहित व्यापारियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। पहले भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर बिहार सीमा पर बैरिकेडिंग की गई थी लेकिन कुछ दिनों बाद ही अवांछित तत्वों ने उसे तोड़ दिया था। उसके बाद से ओवरलोड वाहनों का आवागमन काफी बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें