फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के जाते ही प्रोजेक्टर कक्ष पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम और बच्चों से मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के वापस लौट जाने के बाद नरसिंहपुर स्थित परिषदीय विद्यालय की हालत शुक्रवार को खास से आम हो गई है। सीएम को दिखाने के लिए बनाया गया प्रोजेक्टर कक्ष अब बंद पड़ा है और विद्यालय परिसर फैली गंदगी स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती दे रही है। गुरुवार को सीएम के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित बच्चों की तुलना में शुक्रवार को आधे से भी कम बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचे। जबकि शिक्षक आपस में बातें करते दिखे और बच्चे कक्षाओं में खेलते रहे।
विज्ञापन

नरसिंहपुर स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर गुरुवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ था। यहां उन्होंने बच्चों से संवाद करने के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता को भी परखा था। विभाग की ओर से चाक चौबंद व्यवस्था देख सीएम ने मंच से कहा भी कि नरसिंहपुर जैसा जिले भर के स्कूल होने चाहिए। लेकिन उनके जाने के बाद पूरी व्यवस्था बेपटरी दिखी। सीएम के सामने शिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाते हुए भी दिखाया। लेकिन शुक्रवार को सब कुछ समेटने के साथ ही प्रोजेक्टर कक्ष पर ताला लगा था, शिक्षा विभाग के जिम्मेदार विद्यालय से गायब हो गए। गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 144 में से 122 बच्चे पहुंचे थे, जबकि शुक्रवार को 98 बच्चे ही विद्यालय पहुंचे। इसी तरह सीएम कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को 187 में से 150 बच्चे थे, लेकिन शुक्रवार को मात्र 95 बच्चे पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंचे। वहीं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश गुप्ता के अलावा तीन अन्य शिक्षक मौजूद तो थे लेकिन दो अध्यापक अवकाश पर रहे। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाचार्य रक्षा वर्मा के अलावा दो अन्य शिक्षिकाएं विद्यालय पहुंचीं, लेकिन एक शिक्षिका अनुपस्थित रहीं। वहीं पठन-पाठन का आलम भी अन्य दिनों से अलग नजर आया। बच्चे कक्षाओं में खेलते रहे और शिक्षक आपस में बात करते दिखे। खंड शिक्षाधिकारी सदर विजय प्रकाश यादव का कहना है कि प्रोजेक्टर कक्ष खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें