फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए शनिवार को राजकीय इंटर कालेज नौगढ के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान सभी ने हाथों में पॉलिथीन हटाओ जान बचाओं नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल नहीं किए जाने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व उपजिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय से रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम नौगढ़ रामसजीवन मौर्य ने बताया कि 15 जुलाई से पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी से प्रतिबंधित हो जाएगा। कहा कि यदि कोई भी दुकानदार पॉलिथी का प्रयोग करता हुआ पकड़ा गया तो दस हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना किए जाने के साथ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजे जाने तक की कार्रवाई हो सकती है। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलेश यादव ने छात्र-छात्राओं से कहा कि घर जाकर अपने माता पिता को भी सचेत करें की पॉलीथीन का प्रयोग ना करें। विद्यालय की ओर पॉलिथीन के इस्तेमाल नहीं किए जाने के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं ने दुकानदारों से अपील की थी अब पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इस अवसर पर यशवंत सिंह यादव, रवीश पटेल, जगदीश द्विवेदी, अनिल चौरसिया मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें